गुरुवार, 4 जून 2015

पीलिया

पांडुकामला(पीलिया)
1. आक के 24 पत्ते लेकर, 50 ग्राम मिश्री मिलाकर
खरल में घोटकर एक जीव कर लें, फिर चने जैसी
गोलियाँ बना लें दिन में 3 बार व्यस्कों को दो दो
गोली सेवन कराने से सात दिन में पूर्ण लाभ होता है।
तेल, खटाई मिर्च आदि से परहेज रखें।
2. अर्कमूल की छाल डेढ़ ग्राम और काली मिर्च 12
नग पुननर्वा मूल 2-3 ग्राम, पानी में घोट छानकर
दिन में 2 बार पिलावें गर्म और स्निग्ध वस्तुओं से
परहेज रखें।
3. आक का पका पत्र 1 नग साफ पोछकर उस पर 250
मिलीग्राम चूना लगा, बारीक पीसकर चने के आकार
की गोलियाँ बनावें, और दो गोली रोगी को
प्रातः काल पानी से निगलवा दें-पथ्य दही चावल,।
4. आक के कोपल 1 नग, सुबह निराहार पान के पत्ते में
रखकर चबा-2 कर खाने से 3-5 दिन में कामला ठीक
हो जाता है।

सोमवार, 18 मई 2015

स्त्रियों में प्रदर रोग एवं उसके आयुर्वेद में उपाय
 (White
Discharge and Home Remady)
××××××××××××××××××××××××××××
स्त्रियों में यह रोग आम बात है ये गुप्तांगों से बहने वाला
पानी जैसा स्त्राव होता है य़ह खुद कोई रोग
नहीं होता परंतु अन्य कई रोगों के कारण होता है इसके
लिये सबसे पहले जरूरी है साफ सफाई,कब्ज दूर
करना,चाय, मैदे की चीजें न खायें
,तली चीजें न खायें। ताजी सब्जियां
फल अवश्य खायें काम ,क्रोध,ऊद्वेग से बचें।
आयुर्वेदिक उपाय
××××××××××××
●आंवला पिसा एक चम्मच 2,3च.शहद रोज दिन मेंएक बार खायें।
30दिनों तक तथा खटाई से परहेज करें ।
●आंवले का रस व शहद लगातार एक माह तक लें श्वेत प्रदर
ठीक होगा,आंवला में विटामिन ,सी,होनेसे
आपकी त्वचा ग्लो भी करेगी।
●केला खाकर ऊपर से दूध में शहद डालकर पियें।केला दूध
अच्छी डाईट है इससे आपकी सेहत
भी ठक होगीतथा प्रदर से होने वाली
कमजोरी दूर होगी । ये कमसे कम
तीन माह लगातार लें , गर्म दूध में शहद न डालें।
●कच्चे केले की सब्जी खायें,दो केले शहद में
डालकर खायें।
गर्मी के दिनों में फालसा खूब खायें शरबत पियें।
कच्चा टमाटर खायें।
सिंघाडे के आटे का हलुआ , तथा इसकी रोटी
खायें लाभ होगा।
●अनार के ताजे पत्ते अगर मिल जाय तो25,30,पत्ते
10,12,काली मिर्च साथ में पीस ले उसमें आधा
ग्लास पानी डालें फिर छान कर पी जायें ,सुबह
शाम।
●100ग्राम,धुली मूंग तवे पर हल्का भूनकर
पीस कर रख लें फिर दो मुठठी चावल एक कप
पानी में भिगा दें मूंग दाल चूरण को चावल के पानी
में डाल कर पीजायें।श्वेत प्रदर में फायदा होगा।
●भुना चना में खांण्ड(गुड़ की शक्कर) मिलाकर खायें,बाद में
एक कप दूध में देशी घी डालकर पियें लाभ
होगा।
जीरा भूनकर चीनी के साथ खायें।
●फिटकरी के पानी से गुप्तांगों को अंदर तक
धोयें,सुबह शाम।
●10ग्रा. सोंठ एक कप पानी में काढा बनाकर पियें
करीब एकमाह।
●एक ग्राम कच्ची फिटकरी एक केले को
बीच में से काटकर भर दें इसे दिन या रात में एक बार
खायें,सात दिन में प्रदर ठीक होगा।
●एक बडा चम्मच .तुलसी का रस,बराबर शहद लेकर चाट
जायेंसुबह शाम आराम होगा ।
●3ग्राम शतावरी या सफेद मूसली,
3ग्रा.मिस्री इसका चूरण सुबह शाम गर्म दूध से लें।इससे
रोग तो दूर होगा ही साथ कमजोरी भी
दूर हो जायेगी।
●माजू फल ,बडी इलायची,मिस्री समान
मात्रा में पीसलें एक हफ्ते तक दिन में तीन बार
लें ।बाद में दिन में एक बार 21,दिन तक लें लाभ होगा।
●शुबह शाम दो चम्मच प्याज का रस बराबर मात्रा में शहदमिलाकरपिये।
●नागरमोथा,लाल चंदन,आक काफूल ,अडूसा
चिरायता,,दारूहल्दी,रसौता ,हरेक को25ग्रा.पीस
लें तीन पाव पानी में उबालें जब आधा रह जाय
तो छानकर उसमें 100ग्रा.शहद मिलाकर दिन में दो बार 50-50ग्रम
लेने से हर प्रकार का प्रदर ठीक होताहै।
●पीपल के दो चार कोमल पत्ते लेकर कूटपीसकर
लुग्दी बनाकर दूध में उबालकर पीने से स्त्रियों
के अनेक रोग दूर हो जाते है जैसे मासिक धर्म की
अनियमितता तथा प्रदर रोग ।

होम्योपैथी बेहतर

एलोपेथी के मुकाबले आयुर्वेद श्रेष्ठ क्यों है ? :-
(1) पहली बात आयुर्वेद की दवाएं किसी भी
बीमारी को जड़ से समाप्त करती है, जबकि
एलोपेथी की दवाएं किसी भी बीमारी को केवल
कंट्रोल में रखती है|
(2) दूसरा सबसे बड़ा कारण है कि आयुर्वेद का इलाज
लाखों वर्षो पुराना है, जबकि एलोपेथी दवाओं की
खोज कुछ शताब्दियों पहले हुवा |
(3) तीसरा सबसे बड़ा कारण है कि आयुर्वेद की दवाएं
घर में, पड़ोस में या नजदीकी जंगल में आसानी से
उपलब्ध हो जाती है, जबकि एलोपेथी दवाएं ऐसी है
कि आप गाँव में रहते हो तो आपको कई किलोमीटर
चलकर शहर आना पड़ेगा और डॉक्टर से लिखवाना
पड़ेगा |
(4) चौथा कारण है कि ये आयुर्वेदिक दवाएं बहुत ही
सस्ती है या कहे कि मुफ्त की है, जबकि एलोपेथी
दवाओं कि कीमत बहुत ज्यादा है| एक अनुमान के
मुताबिक एक आदमी की जिंदगी की कमाई का
लगभग 40% हिस्सा बीमारी और इलाज में ही खर्च
होता है|
(5) पांचवा कारण है कि आयुर्वेदिक दवाओं का कोई
साइड इफेक्ट नहीं होता है, जबकि एलोपेथी दवा को
एक बीमारी में इस्तेमाल करो तो उसके साथ दूसरी
बीमारी अपनी जड़े मजबूत करने लगती है|
(6) छटा कारण है कि आयुर्वेद में सिद्धांत है कि
इंसान कभी बीमार ही न हो | और इसके छोटे छोटे
उपाय है जो बहुत ही आसान है | जिनका उपयोग करके
स्वस्थ रहा जा सकता है | जबकि एलोपेथी के पास
इसका कोई सिद्दांत नहीं है|
(7) सातवा बड़ा कारण है कि आयुर्वेद का 85%
हिस्सा स्वस्थ रहने के लिए है और केवल 15% हिस्सा
में आयुर्वेदिक दवाइयां आती है, जबकि एलोपेथी का
15% हिस्सा स्वस्थ रहने के लिए है और 85% हिस्सा
इलाज के लिए है |
--------------------------------
होम्योपैथी भी आयुर्वेद का आधुनिक रूप है जो  सस्ता और कारगर साबित हो रहा है

अगर हो सके तो इसे आगे भी Share कर दें।
क्या पता किसी ज़रूरतमंद को वक़्त पर मिल जाये।

बेल का शर्बत

बेल का शर्बत-
बेल का शर्बत एक ऐसा शीतल पेय है जो अतिसार
रोग में बहुत लाभकारी होता है। यह गर्मी के दि
नों के लिए अमृत के समान शरीर को लाभ पहुँचाता
है। यह पाचन शक्ति को उन्नत करने के साथ-साथ
मस्तिष्क की गर्मी भी दूर करता है|